हरिद्वार में धनौरी पुल पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Feb, 2026 02:19 PM

there was a commotion on dhanauri bridge in

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धनौरी तिरछे पुल के पास हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था।

मृतक की पहचान नागल पलूनी निवासी युवक सावन पुत्र राजेश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!