उपजिलाधिकारी ने किया रैनबसेरों का निरीक्षण, ठंड से बचाव हेतु अलाव के दिए निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Dec, 2024 11:48 AM

the sub district magistrate inspected the night shelters and gave instructions

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने अस्पताल में रैनबसेरों का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही नगर पालिका ओर नगर पंचायत को ठंड के मद्देनजर शहर में जगह जगह अलाव जलाने के आवश्यक दिशा...

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने अस्पताल में रैनबसेरों का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही नगर पालिका ओर नगर पंचायत को ठंड के मद्देनजर शहर में जगह जगह अलाव जलाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा रैनबसेरों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में बिस्तर,  और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में आने वाले हर व्यक्ति को गर्म और सुरक्षित माहौल मिले। वहीं, इस निरीक्षण के दौरान रैनबसेरों में जो थोड़ा बहुत कार्य शेष है उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही नगरपालिका ओर नगरपंचायत को भी निर्देश दिए गए है।

एसडीएम ने कहा कि नगरपालिका के क्षेत्र में जहां ज्यादा लोग रहते है या अधिक पशुओं के रहने की संभावना है। वहां ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया जाए। वहीं, आगे कहा कि अलाव जलाने का कार्य तत्काल शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त जो भी दिशा निर्देश दिए गए है उसका पूर्ण पालन कराया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!