उत्तराखंड में 31, 1, 2 , 3, 4, 5 तारीख तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Dec, 2025 10:15 AM

the meteorological department has predicted rain and snowfall in uttarakhand

देहरादूनः आज यानी 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई गई है। आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादूनः आज यानी 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई गई है। आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका हैं। वहीं, प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। जबकि हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने के आसार है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया। राज्य में  31, 1 और 2 तारीख तक पहाड़ो में बारिश और बर्फबारी  के आसार है। जबकि मैदानी इलाको में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, तीन और पांच जनवरी को प्रदेशभर में शुष्क मौसम रहेगा। 

देहरादून में आज मुख्यतः आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!