उत्तराखंड में 4, 5, 6 और 7 दिसंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Dec, 2025 08:36 AM

the meteorological department has predicted rain and snowfall

देहरादून: आज यानी 4 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रदेश के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इसके चलते तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4, 5, 6 और 7 दिसंबर तक राज्य के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश- बर्फबारी की आशंका जताई गई हैं। इसके चलते राज्य के मैदानी और अन्य पहाड़ी इलाकों में पारा गिरने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों में पाला या कोहरा भी छाए रहने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से उत्तरी भारत में सक्रिय एक मौसम प्रणाली के प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

हालांकि, मैदानी इलाकों में अभी बारिश नहीं होगी। यहां दिन में धूप और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज यानी गुरूवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.25°C और न्यूनतम तापमान 11.69°C रहने के आसार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!