मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में होगी बारिश ! बर्फबारी की भी आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Oct, 2025 09:44 AM

the meteorological department has made a

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। सुबह और शाम के समय लोग ठंड महसूस कर रहे है। जबकि दोपहर के समय लोगों को तीखी धूप ने परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य में आगामी 1 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते...

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। सुबह और शाम के समय लोग ठंड महसूस कर रहे है। जबकि दोपहर के समय लोगों को तीखी धूप ने परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य में आगामी 1 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। देहरादून के मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहने के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 1 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में अधिक गिरावट होगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!