उत्तराखंड में 1, 2 और 3 फरवरी तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jan, 2026 12:21 PM

the meteorological department has issued a major forecast for uttarakhand for

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं- कहीं बारिश होगी। साथ ही इन जनपदों में घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने...

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं- कहीं बारिश होगी। साथ ही इन जनपदों में घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है।    

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस वजह से 1, 2 और 3 फरवरी तक राज्य के इन जनपदों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, केदारनाथ, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 मीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। ऐसे में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!