उत्तराखंड में 19, 20, 21, 22, 23 और 24 जनवरी तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इन दिनों में बारिश-बर्फबारी की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jan, 2026 09:38 AM

the meteorological department has predicted rain and snowfall in

देहरादूनः उत्तराखंड में 19 और 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 21 से 24 जनवरी तक राज्य में मौसम बदलेगा। इन दिनों पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल, प्रदेशभर में 48 घंटें...

देहरादूनः उत्तराखंड में 19 और 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 21 से 24 जनवरी तक राज्य में मौसम बदलेगा। इन दिनों पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल, प्रदेशभर में 48 घंटें मौसम शुष्क रहने के आसार है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान लगभग साफ रहेगा। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस होगी। हालांकि कहीं – कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर               अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
देहरादून                    23.4                    7.2
पंतनगर                     24                       3.4
मुक्तेश्वर                    17.7                     7.0
नई टिहरी                  16.1                    5.0
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!