Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jul, 2025 12:39 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने जा रहा थी। मामले की सूचना पर उसकी पहली पत्नी अपने तीन बच्चों समेत पहुंच गई। बताया गया कि घर में शादी का शामियाना...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने जा रहा थी। मामले की सूचना पर उसकी पहली पत्नी अपने तीन बच्चों समेत पहुंच गई। बताया गया कि घर में शादी का शामियाना भी लगा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला रुद्रपुर स्थित बिंदु खेड़ा गांव से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति बिना तलाक लिए अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर रहा था। बताया गया कि उसके तीन बच्चे भी है। वहीं, मामले की जानकारी पर महिला अपने तीनों बच्चों और एनजीओ की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। सभी रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद थे। महिला के पूछने पर सभी ने जन्मदिन की पार्टी का बहाना लगाया। धीरे-धीरे कर सभी मौके पर खिसक गए।
वहीं, मौके पर महिला ने जमकर हंगामा किया। उसने कहा कि वह किसी भी हालत में पत्नी की दूसरी शादी नहीं होने देगी। आरोप है कि बिना तलाक के पति दूसरी शादी कर रहा है। जिसमें पति के रिश्तेदार मदद कर रहे हैं। कहा कि वह कोतवाली भी गई थी। लेकिन पुलिस ने उनको सहयोग नहीं किया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया।