Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Aug, 2025 11:45 AM

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित बाजपुर में एक ही दिन में कुत्ते के काटने के लगभग 60 मामले दर्ज किए गए हैं। एक ही दिन में कुत्ते के काटने की इतनी बड़ी संख्या आने पर स्थानीय प्रशासन...
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित बाजपुर में एक ही दिन में कुत्ते के काटने के लगभग 60 मामले दर्ज किए गए हैं। एक ही दिन में कुत्ते के काटने की इतनी बड़ी संख्या आने पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में आवारा कुत्तो का आतंक देखने को मिला है। जिसमें एक दिन में लगभग 60 मामले आवारा कुत्ते के काटने के दर्ज किए गए हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में आवारा कुत्तो के काटने के मामले में स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से पता चला है कि एक ही दिन में अलग-अलग जगह पर 60 लोगों को कुत्ते के काटने की वैक्सीन लगी हैं।
सीएमएस उप जिला चिकित्सालय बाजपुर पी डी गुप्ता ने बताया कि वैसे तो हर रोज़ कुत्ते के काटने वाले इंजेक्शन लगते हैं। लेकिन आज उनके यहां एक साथ बड़ी संख्या में कुत्ते के काटे के इंजेक्शन लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 58 रेबीज के इंजेक्शन लोगों को लगाए गए हैं। जोकि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
वहीं, बाजपुर की एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया की बाजपुर में एक ही दिन में इतने बड़ी संख्या में आवारा कुत्तो के काटने के मामले एक सोचनीय विषय है। इस मामले में टीम को अलर्ट कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।