खटीमा में रूह कंपा देने वाला हादसा! तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया स्कूटी सवार दंपती, मौ/त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2025 03:11 PM

a horrifying accident in khatima a couple riding a scooter

उधम सिंह नगरः जनपद के खटीमा क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी है। हादसे में पत्नि की मौत हुई है। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया...

उधम सिंह नगरः जनपद के खटीमा क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मारी है। हादसे में पत्नि की मौत हुई है। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नौगवांनाथ में हुई है। जहां सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि महिला अपने पति के साथ खटीमा से टनकपुर जा रही थी। दोनों स्कूटी पर सवार थे। तभी यह हादसा हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में मृतका की पहचान आलावृदि निवासी देवकी देवी (58) के रूप में हुई है। जबकि उसका पति मोहन चंद गंभीर घायल है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!