Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2025 03:01 PM

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से दुखद घटना सामने आई है। यहां तीन दिन पहले शादी के बंधन में बंधे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से दुखद घटना सामने आई है। यहां तीन दिन पहले शादी के बंधन में बंधे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 9 मई को ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रणजीत राम की शादी हुई थी। दोनों परिवारों में शादी के बाद की रस्मों को लेकर तैयारियां की जा रही थी। सभी बेहद खुश थे। लेकिन इसी बीच 12 मई को शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई। जब नवीन कुमार पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। तभी अचानक युवक के सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में परिजन उन्हें हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए थे, यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, शादी के तीन दिन बाद ही पति को खो देने पर पत्नी को गहरा सदमा लगा है।