Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Jul, 2025 03:09 PM

पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सेना के जवान की अचानक मौत हुई है। बताया गया कि फौजी की एक महीना पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौत की वजह हार्ट-अटैक बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय लोकेंद्र प्रताप पुत्र भगत सिंह गांव कटाखोली, श्रीनगर पौड़ी निवासी का अचानक निधन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक लोकेंद्र प्रताप गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वह आठ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। इसी बीच गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में ट्रेनिंग पर पहुंचे थे। जहां बीती रात को उनकी परिजनों से अच्छी से बात हुई। इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। बताया गया कि सुबह लोकेंद्र प्रताप के नहीं उठने पर साथी पहुंचे। उन्होंने देखा कि जवान बेहोश हुआ पड़ा है।
आनन-फानन में आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जहां एक महीने पहले जवान की शादी हुई थी। वहीं, अब घर से अर्थी उठेगी। नवविवाहिता का रो-रो कर बुरा हाल है।