उत्तराखंड में भयानक हादसाः बेटे की दर्दनाक मौत ! पिता की कार ने कुचल डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jan, 2026 11:47 AM

horrific accident in uttarakhand son dies tragically

देहरादूनः उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां एक पिता की कार के पहिए के नीचे दबने से बेटे की मौत हुई है। बताया गया कि पिता कार को घर के आंगन में खड़ा कर रहा था। तभी बच्चा अचानक पीछे आकर खड़ा हो गया। इस वजह से मासूम की जान...

देहरादूनः उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां एक पिता की कार के पहिए के नीचे दबने से बेटे की मौत हुई है। बताया गया कि पिता कार को घर के आंगन में खड़ा कर रहा था। तभी बच्चा अचानक पीछे आकर खड़ा हो गया। इस वजह से मासूम की जान निकल गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के झबरेड़ा में हुई है। जहां निवासी रवि कुमार के चार वर्षीय बेटे की मौत हुई है। बताया गया कि रवि कार चलाने का काम करता है। इसके लिए उसने एक कार किराए पर ली गई है। घटना मंगलवार की बताई गई है। जब शाम के समय काम से लौटने के दौरान वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था। तभी घर का दरवाजा खोलकर उसका बेटा कार के पीछे खड़ा हो गया।

जिसकी जानकारी रवि कुमार को बिल्कुल भी नहीं थी। उसने अनजाने में गाड़ी का पहिया बेटे पर चढ़ा दिया। मासूम की चीख सुनकर गाड़ी आगे की। लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। बच्चे की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!