विश्वविद्यालय के 6 अधिकारियों पर गिरी गाज, युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का था आरोप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2025 03:10 PM

six university officials were suspended they were accused of beating

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति को लाठी से पीटने के मामले में 6 अधिकारियों पर गाज गिरी है। साथ ही इन सभी अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है।

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति को लाठी से पीटने के मामले में 6 अधिकारियों पर गाज गिरी है। साथ ही इन सभी अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वहीं, इस मामले में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी एवं तीन सहायक सुरक्षा अधिकारियों को पद से हटा दिया है। सूत्रों से पता चला है कि डॉ. गौहर ताज ने अपर निदेशक प्रशासन का पदभार अपने पास रखा है। जबकि सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार लीगल एडवाइजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा है।

बता दें कि जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी डॉ. जीएस बोहरा ने 24 गार्डों को काम से हटा दिया गया था। ऐसे में अन्य गार्डों ने बोहरा पर मनमानी का आरोप भी लगाया था। साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। वहीं,किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। जिसमें विश्विद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डाॅ. जीएस बोहरा युवक को मुर्गा बनाकर लाठियों से पिटाई करते हुए दिखाई दिए। इस पर किच्छा विधायक ने भी सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!