शर्मनाक ! 9 वर्षीय बच्ची से 60 साल के हकीम ने किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून ! मासूम को देख चीख उठी बड़ी बहन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Dec, 2025 02:26 PM

shameful a 60 year old doctor raped a 9 year old girl blood flowing

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि 60 वर्षीय हकीम ने नाबालिग को अगवा कर दरिंदगी की है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। बताया गया कि आरोपी हकीम बच्ची के पिता का...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि 60 वर्षीय हकीम ने नाबालिग को अगवा कर दरिंदगी की है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़े है। बताया गया कि आरोपी हकीम बच्ची के पिता का दोस्त है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में से सामने आई है। जहां मंगलवार को एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। 60 वर्षीय हकीम ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपने ही दोस्त की नौ वर्षीय बेटी को अपने घर ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को घर वापस छोड़ दिया गया। वहीं, घर में मौजूद बड़ी बहन ने किशोरी को बदहाल अवस्था में देखा, तो सवाल किया। बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी।

पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने आरोपी जैतपुरा थाना क्षेत्र के कटेहर निवासी, 60 वर्षीय महमूद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई में जुटी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!