रुड़की में सनसनीखेज मामला ! संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता, 80 प्रतिशत झुलसी; दून अस्पताल में भर्ती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Oct, 2025 11:13 AM

sensational case in roorkee married woman burned under suspicious

रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जली है। घटना में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। गंभीर घायल महिला को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...

रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जली है। घटना में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलसी है। गंभीर घायल महिला को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्सर कोतवाली के रायसी चौकी क्षेत्र में हुई है। जहां गांव निवासी एक विवाहिता घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी है। हादसे में शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। जहां विवाहिता का उपचार चल रहा है।

इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में गांव के लोगों से पूछताछ की। लेकिन लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, महिला का पति भी घर पर मौजूद नहीं था। बताया गया कि घटना के दौरान पत्नी और उसकी सास दोनों घर पर थी। महिला की करीब 10 वर्ष पहले रायसी चौकी क्षेत्र में गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!