देहरादून में सनसनीखेज मामलाः डी आई टी के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Jan, 2026 12:17 PM

sensational case in dehradun dit student hangs himself

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डी आई टी के छात्र ने आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक डी आई टी के छात्र ने आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान स्थित एक आवासीय परिसर में हुई है। जहां डीआईटी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने  फंदा लगाकर जान दी है। घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा। आनन-फानन में छात्र को कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पारस मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वैली व्यू होम में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!