कांग्रेस कार्यकर्ता ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों समेत पार्टी में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jun, 2025 02:18 PM

congress worker took a horrific step wave of

ऊधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक ने आत्महत्या की है। नितिन कौशिक का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता के अचानक निधन से संगठन में शोक की लहर है। वहीं, पुलिस ने शव का...

ऊधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक ने आत्महत्या की है। नितिन कौशिक का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। कांग्रेसी कार्यकर्ता के अचानक निधन से संगठन में शोक की लहर है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना काशीपुर में स्थित दुर्गा कॉलोनी कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास हुई है। जहां बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों की मानें तो कमरे में से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। बताया गया कि मृतक कई वर्षों से पार्टी में अहम भूमिका निभा रहा था।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नितिन कौशिक (48) पुत्र देवेंद्र सिंह कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि नितिन कौशिक कई वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे। अचानक उनके निधन से सभी क्षुब्ध हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!