रूद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने प्रशासक के रूप में संभाला कार्यभार, अपने कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Dec, 2024 02:02 PM

rudraprayag district panchayat president amardei sah took charge

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त किया है।  इसी बीच रुद्रप्रयाग में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने प्रशासक के रूप में पुन: कार्यभार ग्रहण किया...

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त किया है।  इसी बीच रुद्रप्रयाग में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने प्रशासक के रूप में पुन: कार्यभार ग्रहण किया है। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए, अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि केदारनाथ यात्रा से जिला पंचायत की आय बढ़ी है।

दरअसल, प्रदेश में 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों ने संबंधित जिला पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस के चलते रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा ग्राम पंचायतों से लेकर केदारनाथ यात्रा के संचालन में बेहतर कार्य किए गए हैं। साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने को लेकर भी पांच वर्ष तक कार्य किया गया।

वहीं, आगे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई साह ने कहा कि उन्होंने पांच वर्षों में केदारनाथ यात्रा से जिला पंचायत की आय बढाई है। साथ ही कहा कि सोनप्रयाग पार्किंग से आज करीब तीन करोड़ तक की आए हो रही है। बताया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुकानों, डंडी कंडी, घोड़े संचालन से भी बेहतर आय प्राप्त हो रही है। वहीं, अब प्रशासन के रूप में भी आगे जनपद हित में विकास कार्य किए जाएगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!