उत्तराखंड में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया नया अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ। Rain Alert In Uttarakhand

Edited By Harman, Updated: 12 Jan, 2025 09:45 AM

rain alert in uttarakhand uttrakhand weather alert

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी...

Aaj Ka Mausam ( आज का मौसम कैसा रहेगा): उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वही प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा छाए रहेगा। जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
 
मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर के कई स्थानोें पर बारिश की संभावना जताई हैं। तेज आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है।

कहां कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटों में देहरादून का अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.9 और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

औली में बर्फबारी से बढ़ी पर्यटकों की तादाद
 
वहीं मौसम के बदले मिजाज के बाद एक बार फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कल देर रात्री से बद्रीनाथ, सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी ,औली में बर्फबारी जारी है। बद्रीनाथ हेमकुंड फूलों की घाटी औली में लगभग एक नई बर्फ जम चुकी है। एक बार फिर से शुरू हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हुए कारोबारी के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं बर्फबारी के बाद काश्तकारों को अच्छी फसल की उम्मीद है। काश्तकारों की मानें तो बर्फबारी से जहां जमीन के अंदर के पानी के स्रोत रिचार्ज होंगे तो वहीं फसलों एवं सेब के पेड़ों में लगने वाले कीट पतंग भी समाप्त हो जाएंगे और इससे अच्छी पैदावार होगी। बर्फबारी जारी रहने के कारण जोशीमठ से औली तक की 15 किलोमीटर सड़क में जगह-जगह बर्फ जमीनी शुरू हो गई है, जिस कारण से वाहनों को औली पहुंचने में दिक्कतें हो रही है। बर्फबारी का आनंद लेने औली में पर्यटकों की तादाद एक बार फिर से बढ़ने लगी है

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!