Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Aug, 2025 08:35 AM

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर आठ महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि यहां कई राज्यों से लड़कियां लाकर सप्लाई...
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर आठ महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि यहां कई राज्यों से लड़कियां लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की के श्रीनिवास होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर टीम ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस कमरों के अंदर का हाल देखकर चौंक उठी। मौके पर आठ महिलाओं और 5 युवकों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। बताया गया कि यहां दिल्ली, पंजाब आदी कई जगहों से लड़कियां मंगवाई जाती है। इसके बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में शामिल किया जाता है। उन्हें ग्राहक के बताए अड्डे पर भेजा जाता था। इस तरह से होटल को अंदर देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था।
सूचना पर पहुंची मानव तस्कर विरोधी सेल और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा है। जिसमें आठ महिलाएं शामिल है। पुलिस सभी को थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।