नैनीतालः सोशल मीडिया ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार,लगे ये गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2025 11:14 AM

nainital social media blogger birju mayal arrested

नैनीतालः उत्तराखंड की रामनगर पुलिस ने कथित रूप से महिला से छेड़खानी करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार के साथ ही जान से मारने धमकी देने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मयाल को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

नैनीतालः उत्तराखंड की रामनगर पुलिस ने कथित रूप से महिला से छेड़खानी करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार के साथ ही जान से मारने धमकी देने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मयाल को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

रामनगर पुलिस से मिली जानकारी के गत अनुसार 27 जुलाई को रामनगर पुलिस को ब्लागर बिरजू मयाल के खिलाफ गंभीर आरोपों में तीन अलग-अलग तहरीर मिली। जिनमें ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा निवासी शिवलालपुर रामनगर और भरतपुरी रामनगर निवासी नीमा देवी की ओर से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और महिला से अभद्रता का आरोप है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 352, 280/25, 308(2), 351(3), 74/115(2), 351(3), 352 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए। मामले में जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को रामपुर रोड हाईवे, मंडी गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में छह मामले दर्ज हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!