Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jan, 2026 11:23 AM

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पार्टी की शहर इकाई के मंडल उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। यह घटना रविवार देर रात को...
नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पार्टी की शहर इकाई के मंडल उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। यह घटना रविवार देर रात को रामपुर रोड स्थित आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू के घर के सामने हुई। मृतक की पहचान हल्द्वानी के जज फार्म निवासी नितिन लोहनी (22) के रूप में हुई है।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता के अनुसार बीती देर रात को पुलिस को रामपुर रोड पर गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि आरोपी पार्षद और मृतक के बीच बहस हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे लोहनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी।
पुलिस ने तुरंत अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया और घटना में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया। पीड़ित के भाई ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज आगे की जांच की जा रही है। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।