Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Mar, 2025 08:08 AM

Holi 2025: आज यानी 14 मार्च को देशभर में होली की धूम मची हुई है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है।
Holi 2025: आज यानी 14 मार्च को देशभर में होली की धूम मची हुई है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।"
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आप समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष और उल्लास के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि रंगों का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में खुशहाली, सौहार्द, सुख-समृद्धि और आत्मीयता के अनगिनत रंग भरे।"