PM Modi Dehradun Visit: आज देहरादून दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना; 12 से 14 KM लंबा होगा भव्य रोड शो

Edited By Pooja Gill, Updated: 14 Apr, 2026 08:58 AM

pm modi s dehradun visit pm modi will be on a visit to dehradun today

देहरादून: PM Narendra Modi 14 अप्रैल यानी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। उनका ये दौरा खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दौरान वह पहली बार देवभूमि में रोड शो करेंगे...

देहरादून: PM Narendra Modi 14 अप्रैल यानी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है। उनका ये दौरा खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दौरान वह पहली बार देवभूमि में रोड शो करेंगे, जो काफी भव्य होगा। इसमें प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्य और पारंपरिक संगीत के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर लोग अपनी संस्कृति के माध्यम से उनका अभिनंदन करेंगे।

दो घंटे देहरादून में रहेंगे मोदी  
प्रधानमंत्री मोदी लगभग दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा...
पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे यूपी के गणेशपुर जाएंगे। इसके बाद करीब 12 बजे मां डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे। फिर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे उनका वापस लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा के अनुसार, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सीएम योगी ने परखी कार्यक्रम की तैयारियां 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण समारोह की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। उनके आत्मीय स्वागत को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खासकर बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की तथा देहरादून जनपद की आम जनता भी पलक पांवड़े बिछाकर आतुरता से प्रतीक्षा कर रही है। प्रधानमंत्री के आगमन से तकरीबन 20 घंटे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीमावर्ती आयोजन स्थल जनपद सहारनपुर की बिहारीगढ़ तहसील के गणेशपुर गांव में पहुंचे। यही वह स्थान है, जहां प्रधानमंत्री मोदी इस एक्सप्रेस वे में आने वाले एशिया के सबसे महत्वपूर्ण शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड (उत्तर प्रदेश) में बने 12 किलोमीटर लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है , का लोकार्पण करेंगे। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि सड़क पर तेज गति से वाहन दौड़ते रहेंगे और उसके नीचे वन्य जीवों की आवाजाही भी अनवरत जारी रहेगी। और तो और वन्य जीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।       

सीएम धामी ने किया निरीक्षण 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां सुनियोजित और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!