देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी ! युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियारों से सिर पर कई वार; मासूम से छेड़खानी का विरोध किया था

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jan, 2026 05:25 PM

open violence in dehradun a young man was attacked with lethal weapons repeate

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तिलक रोड पर सरेआम गुंडागर्दी की गई। बताया गया कि कुछ बदमाशों के द्वारा बीच रास्ते मासूम से छेड़खानी की जा रही थी। जिसका विरोध करने पर उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित की...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तिलक रोड पर सरेआम गुंडागर्दी की गई। बताया गया कि कुछ बदमाशों के द्वारा बीच रास्ते मासूम से छेड़खानी की जा रही थी। जिसका विरोध करने पर उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तिलक रोड पर हुई है। जहां बृहस्पतिवार को कुछ बदमाश एक नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस दौरान इंद्रानगर कॉलोनी निवासी नितिन नागपाल ने बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध किया। तभी बदमाशों ने धारदार हथियारों से उसके सिर पर कई बार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि नितिन यहां खुड़बुड़ा चौकी क्षेत्र स्थित तिलक रोड पर अपनी मंगेतर के घर आया हुआ था। वह मंगेतर के परिवार से मिलकर घर से नीचे उतरा था कि यह वारदात हो गई।

आनन-फानन में परिजन इंद्रानगर कॉलोनी निवासी नितिन नागपाल को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज किया गया। बताया गया कि सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से करीब नौ टांके लगे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!