हल्द्वानी नगर निगम की नई पहल, तह बाजारी शुल्क वसूलने के लिए लांच की दगड़ू बैणी सेना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Oct, 2024 02:45 PM

new initiative of haldwani municipal corporation

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा नई पहल करते हुए शामिल नए वार्डों में तहबाजारी शुल्क वसूलने के लिए दगड़ू बैणी सेना की शुरुआत की गई है। वहीं, मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि यह दगडू बैणी सेना शुल्क वसूलने के अलावा जन जागरूकता अभियान...

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा नई पहल करते हुए शामिल नए वार्डों में तहबाजारी शुल्क वसूलने के लिए दगड़ू बैणी सेना की शुरुआत की गई है। वहीं, मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि यह दगडू बैणी सेना शुल्क वसूलने के अलावा जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इसी के साथ ही  बैणी सेना के द्वारा नए वार्ड में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने के लिए पात्रों की तलाश की जाएगी। साथ ही योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करेगी। इसके अलावा क्षेत्र में असमाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखेगी।

दगड़ू बैणी सेना सदस्य महिलाओं ने जानकारी दी है कि नगर निगम ने स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिला कर्मियों को दगड़ु बेंणी सेना में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में  दगड़ू बैणी सेना की शुरुआत में लगभग 100 महिलाओं को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। वहीं आगे कहा कि नगर निगम ने पूर्व में भी बैणी सेना बनाई थी। जिसने कूड़ा कलेक्शन में अपार सफलता अर्जित की थी। वहीं इस कार्य के द्वारा बैणी सेना ने पूरे देश भर में खूब नाम कमाया। इसी के साथ ही कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह इस टीम का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त कहा कि वे पूरी लगन के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगी।

वहीं,इस मौके पर नगर परियोजना अधिकारी ने बताया कि बैणी सेना में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि नगर निगम की इस शुरुआत से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही महिलाओं की आजीविका में भी वृद्धि होगी। इस दौरान बैणी सेना का हिस्सा बनी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाली रेहड़ी व पटरी वालों से कलेक्शन करेंगी। इसके अलावा लोगों में योजनाओं के प्रचार व प्रसार करेंगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखेंगी। बताया गया कि जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा इसका और विस्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!