भारत मां ने खोया एक और लाल, भारतीय सेना के जवान मुरली नाइक ने जम्मू-कश्मीर में दी शहादत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 May, 2025 02:15 PM

mother india lost one more son

Uttarakhand desk: भारत मां की रक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने जम्मू-कश्मीर में शहादत दी है। दरअसल, भारत पाक में तनाव के बीच जहां भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर की गई गोलाबारी में...

Uttarakhand desk: भारत मां की रक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने जम्मू-कश्मीर में शहादत दी है। दरअसल, भारत पाक में तनाव के बीच जहां भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर की गई गोलाबारी में आंध्र प्रदेश के सैनिक मुरली नाइक शहीद हो गए है। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। वहीं, भारतीय सेना भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस गोलीबारी में आंध्र प्रदेश के सैनिक मुरली नाइक शहीद हो गए। शहादत से पहले उन्होंने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। भारत मां की रक्षा करते हुए सैनिक मुरली नाइक ने अपनी जान न्योछावर कर दी है। जिस पर राज्य भर में सैनिक पर गर्व किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस अब्दुल नज़ीर ने भी मुरली नाइक की शहादत पर शोक व्यक्त किया। मुरली नाइक श्रीसत्य साईं जिले के गोरंटला मंडल के रहने वाले थे। राज्यपाल ने कहा कि पूरा राज्य इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!