रुड़की में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Feb, 2026 03:37 PM

mobile snatching case exposed in roorkee

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में रुड़की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए।

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में रुड़की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार आठ फरवरी को ग्राम मटका निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए गहन जांच पड़ताल की। इसके बाद आज नगर निगम चौराहे से आगे रुड़की क्षेत्र से साहिल पुत्र इनाम तथा सुहेल पुत्र तालिब को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना कबूल किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!