उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Dec, 2025 12:43 PM

major administrative reshuffle in uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों की पदोन्नति की है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 8 अपर सचिव और 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को नए साल पर तरक्की का तोहफा दिया है।

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों की पदोन्नति की है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 8 अपर सचिव और 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों को नए साल पर तरक्की का तोहफा दिया है।

इन 2010 बैच के आईएएस अपर सचिव अधिकारियों को तरक्की का बड़ा तोहफा    

  • अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल को सचिव पदोन्नति पर किया प्रमोट  
  • अपर सचिव सोनिका का सचिव पदोन्नति पर हुआ प्रमोशन    
  • अपर सचिव रंजना राजगुरु का सचिव पदोन्नति पर हुआ प्रमोशन  
  • अपर सचिव ईवा आशीष श्रीवास्तव को भी सचिव बनाया गया
  • अपर सचिव आनंद स्वरूप बने सचिव
  • अपर सचिव देवकृष्ण तिवारी को सचिव पदोन्नति दी गई
  • अपर सचिव उमेश नारायण पांडेय को सचिव पदोन्नति दी गई
  • अपर सचिव राजेंद्र कुमार का सचिव पदोन्नति पर हुआ प्रमोशन    

इन आईपीएस अधिकारियों की हुई तरक्की

  • एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक पर किया प्रमोट  
  • DIG निवेदिता कुकरेती, पी रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नति दी गई
  • एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को DIG पद पर मिली पदोन्नति  
  • आईपीएस तृप्ति भट्ट व रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड 13 दिया गया है  
  • आईपीएस अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड दिया गया है    
  • आईपीएस निशा यादव व जितेंद्र चौधरी को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 दिया गया है

    इसके अलावा आईएएस प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। आईएएस मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव को चयन वेतनमान लेवल-13 में प्रोन्नति, आईएएस नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र, दीप्ति सिंह, निधि यादव को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान लेवल-12 में प्रोन्नत किया गया है। वहीं, 2022 बैच के आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!