Edited By Nitika, Updated: 23 Apr, 2023 04:32 PM
#CharDhamYatra #MaaYamunaMandir #CMDhami
हिंदुओं की पवित्र धार्मिक चारों धाम की शुभ शुरुआत उत्तराखंड में आज से शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए।
उत्तरकाशीः हिंदुओं की पवित्र धार्मिक चारों धाम की शुभ शुरुआत उत्तराखंड में आज से शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। खरसाली में मां यमुना मंदिर में हुई विधिवत पूजा अर्चना में सीएम धामी ने हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान की आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।