"CM योगी पर बयान के लिए तुरंत माफी मांगें".. अखिलेश यादव को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सख्त चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Oct, 2026 04:01 PM

strong warning to akhilesh yadav from cabinet minister ganesh joshi

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रतीकात्मक रूप से अखिलेश यादव के पुतले के साथ उनकी सोच का भी दहन किया है। उन्होंने कहा की कि अखिलेश यादव को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की चेतावनी दी है। यादव की टिप्पणी के विरोध में आज गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर सपा अध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर जोशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातन के प्रहरी और उत्तराखंड के निवासी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में स्थापित हुए हैं। लगातार सामने आ रहे सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश के लोगों की मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रति पसंद दिखाई दे रही है। इसी से बौखलाकर अखिलेश यादव ने इस तरह की टिप्पणी की है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रतीकात्मक रूप से अखिलेश यादव के पुतले के साथ उनकी सोच का भी दहन किया है। उन्होंने कहा की कि अखिलेश यादव को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अखिलेश यादव को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की इस टिप्पणी का असर उनके राजनीतिक जनाधार पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता भी उन्हें जवाब देगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!