दारोगा बना भक्षक, युवती को शादी का झांसा देकर ASI ने किया दुष्कर्म

Edited By Khushi, Updated: 17 Jul, 2024 04:44 PM

inspector turned predator raped a girl on the pretext of marriage

गढ़वालः गढ़वाल से दरोगा के शर्मनाक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली श्रीनगर में कार्यरत एक दारोगा पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। वहीं, पीड़िता ने पौड़ी एसएसपी को शिकायत करते हुए दरोगा के खिलाफ...

गढ़वालः गढ़वाल से दरोगा के शर्मनाक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें कोतवाली श्रीनगर में कार्यरत एक दारोगा पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा है। वहीं, पीड़िता ने पौड़ी एसएसपी को शिकायत करते हुए दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

दरअसल, पीड़िता ने अगस्त 2023, श्रीनगर में महिला थाना में एसएसपी को एक शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि पूर्व में एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। इस मामले की जांच महिला एसआई कर रही थी, लेकिन कोतवाली से एक फोन आता है और युवती को बताया जाता है कि अब मामले की जांच एक पुरुष एसआई कर रहा है। पीड़िता ने  एसआई  पर आरोप लगाया कि उसके बयान दर्ज करने के लिए युवती को कमरे में बुलाया गया और फिर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। उसने कहा कि वह युवती को पसंद करता है और शादी करना चाहता है। इसी बीच एक दिन वह उसे होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

इस मामले में एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच को सीओ सदर को सौंप दी गई है। शीघ्र मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!