उत्तराखंड में दोगुनी उम्र की महिला को ‘भगा’ ले आया 22 साल का बेटा, पिता ने रची खौफनाक साजिश; जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Dec, 2025 12:10 PM

in uttarakhand a 22 year old son abducted a woman twice his age

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेड़ीनाग में महिला के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई है। दरअसल, 22 साल का बेटा अपने से उम्र में दोगुनी बड़ी महिला को भगा ले आया था। परिजनों को यह बात नागवारा थी। तभी...

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेड़ीनाग में महिला के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई है। दरअसल, 22 साल का बेटा अपने से उम्र में दोगुनी बड़ी महिला को भगा ले आया था। परिजनों को यह बात नागवारा थी। तभी पिता ने भाइयों संग मिलकर खौफनाक साजिश रची। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के दड़मेत, कमदिना निवासी बहादुर राम ने 19 सितंबर 2025 को अपनी बहू सुनीता देवी (44) की गुमशुदगी रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामला सिविल पुलिस को हस्तांतरित किया गया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि (22) विजय प्रसाद निवासी किसमिला, बागेश्वर अपने से दोगुनी उम्र की महिला को भगाकर घर ले आया था। उससे शादी का वादा किया था। इधर पिता को यह बात नागवार थी।

आरोप है कि बहादुर राम (युवक का पिता) ने अपने बेटे और चचेरे भाइयों संग मिलकर महिला की हत्या साजिश रची। आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। वहीं, पुलिस ने मामले का खुलासा किया और आरोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से महिला का सामान बरामद किया है। हालांकि, महिला का शव अभी तक नहीं मिला।

मामले में पिता रमेश राम (42) ने बेटा (22) विजय, चचेरे भाई हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह सनसनीखेज खुलासा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!