देहरादून में अपराधियों ने फर्जी वीडियो व फोटो के आधार पर की धोखाधड़ी, महिला से ठगे 64 हजार रुपए

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2024 11:12 AM

in dehradun criminals committed fraud

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक महिला को महज वीडियो और फोटो के आधार पर अपराधियों ने धोखाधड़ी का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपियों ने महिला से 64 हज़ार रुपए ठगे है।...

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक महिला को महज वीडियो और फोटो के आधार पर अपराधियों ने धोखाधड़ी का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपियों ने महिला से 64 हज़ार रुपए ठगे है। वहीं इस तरह के मामले लगातार पुलिस प्रशासन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहे हैं, जिसमें फेक वीडियो और फोटो के आधार पर कई लोग सेक्सटॉर्शन का शिकार हो रहे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है कि टेक्नोलॉजी में वृद्धि का साइबर अपराधियों द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें इन आरोपियों के द्वारा लोगों के साथ ठगी करने के नए-नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं। अब एआई (AI) के जरिए चेहरे और आवाज की क्लोनिंग की जा सकती है। इसका फायदा उठाकर साइबर अपराधी पीड़ितों को ब्लैकमेल कर ठगी करने का काम कर रहे है, जो कि पुलिस विभाग के लिए भी एक चुनौती बनी हुई है

वहीं अजय सिंह ने इस मामले पर आम जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी फोन या फोटो वीडियो मिलते है, तो तुरंत उसकी शिकायत नजदीकी थाने या साइबर थाने में जाकर ज़रूर करवाएं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!