अल्मोड़ा का ऐतिहासिक नन्दा देवी मेला सम्पन्न, हजारों भक्त मां की विदाई की भावुक बेला में हुए शामिल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Sep, 2024 09:23 AM

almora s historic nanda devi fair concluded

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला भारी बारिश के बीच भक्तों के सैलाब के साथ सम्पन्न हुआ। इसी बीच मन्दिर परिसर में राज परिवार द्वारा मां नन्दा-सुन्नदा का विधिवत पूजा-अनुष्ठान किया गया। इस दौरान मां नन्दा-सुनन्दा के...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा का ऐतिहासिक धार्मिक नन्दा देवी मेला भारी बारिश के बीच भक्तों के सैलाब के साथ सम्पन्न हुआ। इसी बीच मन्दिर परिसर में राज परिवार द्वारा मां नन्दा-सुन्नदा का विधिवत पूजा-अनुष्ठान किया गया। इस दौरान मां नन्दा-सुनन्दा के जयकारों के बीच हजारों भक्त मां की विदाई की भावुक बेला में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी के पौराणिक मेले में बीते शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी के साथ राज परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मां नन्दा-सुनन्दा की शोभा यात्रा मां नन्दा देवी परिसर से होते हुए द्योड़ी पोखर स्थित मन्दिर में पूजा के पश्चात बाजार होते हुए डोबा नौला पहुंची। यहां मां की मुर्तियां विसर्जित की गई।

वहीं इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मां नन्दा देवी की ये यात्रा पौराणिक यात्रा है। इस ऐतिहासिक यात्रा में मां का आशीर्वाद लेने के लिए सभी लोग प्रतिभाग करते हैं। मां नन्दा देवी और बेटी के रूप में देव भूमि उत्तराखण्ड में पूजी जाती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!