उत्तरकाशी में भयानक हादसाः होटल कर्मचारी की दर्दनाक मौत ! ये वजह आई सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jan, 2026 09:35 AM

horrific accident in uttarkashi hotel employee dies

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भयानक हादसा हुआ है। जहां अंगीठी के धुएं से दम घुटने से एक युवक की मौत हुई है। बताया गया कि बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हर्षिल थाने के अंतर्गत झाला में हुई है। जहां स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक ने कमरे में अंगीठी जलाई। इसके बाद गहरी नींद में सो गया। घटना मंगलवार रात की बताई गई है। लेकिन, बुधवार सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं आया। तो इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में हर तरफ धुआं ही धुआं था। इस दौरान युवक कमरे में मृत मिला।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान महेश (25) निवासी हीना झाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया अंगीठी के धुएं से दम घुटने से युवक की मौत होना पाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!