देहरादून में भीषण हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचल डाला, हालत नाजुक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Apr, 2026 11:25 AM

horrific accident in dehradun scooter rider crushed by speeding car

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना केहरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई है। जहां शुक्रवार को एक कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना में प्रवीन आनंद निवासी स्पेशल विंग थाना प्रेमनगर घायल हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि गजेंद्र गौतम निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) कार चला रहा था। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही वाहन को कब्जे में लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!