उत्तराखंड में भीषण हादसाः युवक की दर्दनाक मौत ! गहरी खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jan, 2026 11:20 AM

horrific accident in uttarakhand young man dies tragically

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार देर रात वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष को कल देर रात 12 बजे सूचना मिली कि रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार देर रात वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष को कल देर रात 12 बजे सूचना मिली कि रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, राज्य आपदा मोचन बल , जिला आपदा मोचन बल, जल पुलिस को नोट कराते हुए उक्त दल बल ने रात में ही मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य प्रारंभ कर किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया है कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात में ही रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया, उक्त बोलेरो कैंपर नदी में गिरा है तथा काफी प्रयासों के बाद नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।      

वाहन के विवरण और मृतक के संबंध में पृथक से जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद आज तड़के चार बजे तक चले खोजबीन कार्य को पुन: शुरु किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!