उत्तराखंड में हादसा ! यात्रियों से भरी सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोग थे सवार; मच गई अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Mar, 2026 01:54 PM

accident in uttarakhand government bus carrying 30 passengers

रुड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में मंगलौर क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। जहां एक यात्रियों से भरी सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के दौरान बस में 30 लोग सवार थे। बताया गया कि एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग...

रुड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में मंगलौर क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। जहां एक यात्रियों से भरी सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के दौरान बस में 30 लोग सवार थे। बताया गया कि एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हुई थी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मौके पर लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में गोदावरी होटल के पास हुई है। जहां देहरादून डिपो की एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में दोनों वाहनों में जबरदस्त आग लग गई। घटना के वक्त में करीब 30 यात्री मौजूद थे। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। जबकि रोडवेज बस और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। बताया गया कि बस रुड़की से दिल्ली की ओर जा रही थी। कार मंगलौर की ओर से आ रही थी। इसी बीच दोनों वाहन आमने-सामने भिड़े है। घटना रविवार देर रात की बताई गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों की आग पर काबू पाया। टीम ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। घटना में सभी 30 यात्री सुरक्षित बताए गए है। बस चालक-परिचालक और कार चालक मौके पर फरार हो गए। वहीं, यात्रियों को दूसरी बस में रवाना किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!