उत्तराखंड में भीषण हादसा: युवक की दर्दनाक मौत ! ट्रक ने बुरी तरह कुचल डाला, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jan, 2026 12:25 PM

horrific accident in uttarakhand young man dies tragically

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक किशोर को ट्रक ने बुरी तरह कुचल डाला। घटना में किशोर की मौके पर मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया...

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक किशोर को ट्रक ने बुरी तरह कुचल डाला। घटना में किशोर की मौके पर मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि किशोर अपने बड़े भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सड़क पर गड्ढे से बचने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित नहर कवरिंग सड़क पर गड्ढे से बचने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर दो सगे भाई सवार थे। दोनों सिलेंडर भर कर घर लौट रहे थे। बाइक के अनियंत्रित होने पर पीछे बैठा छोटा भाई छिटक कर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोर की मौत की पुष्टि की है।        

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र गौरीलाल मूल निवासी रायपुर टांडा हाल निवासी पनचक्की के रूप में हुई है। मृतक का पिता खेत बटाईदार का काम करता है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मुखानी से पनचक्की की ओर बाइक से लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक के भाई ललित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!