उत्तराखंड में भीषण हादसाः युवक की दर्दनाक मौत ! वाहन ने बुरी तरह कुचला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Nov, 2025 09:38 AM

horrific accident in uttarakhand young man dies tragically

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर मौत की सूचना है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर मौत की सूचना है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।    

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लालढांग-गैंडीखाता मार्ग पर इंदिरा नगर के पास हुई है। जहां शुक्रवार को डंपर ने युवक को भीषण टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर मौत हुई है। मृतक की पहचान गांव ढंढियानवाला निवासी 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि जगमोहन सिंह अपने गांव से इंदिरा नगर गैंडीखाता टेंपो से जा रहा था। वाहन से नीचे उतर कर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। लालढांग चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!