उत्तराखंड में भीषण हादसाः होमगार्ड कर्मचारी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jan, 2026 11:40 AM

horrific accident in uttarakhand home guard employee dies

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड कर्मचारी की मौत हुई है। किसी कार्य से साइकिल से मनसा देवी की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच...

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड कर्मचारी की मौत हुई है। किसी कार्य से साइकिल से मनसा देवी की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम हुई है। जहां साइकिल सवार होमगार्ड कर्मचारी बाईपास मार्ग होते हुए मनसा देवी की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।    

हादसे में (59) आनंद सिंह निवासी इंद्रानगर की मौत हुई है। वह सीओ कार्यालय में होमगार्ड के रूप में तैनात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम के शव भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!