Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 10:44 AM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हुई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डाकपत्थर स्थित तिकोना पार्क के पास हुई है। जहां रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जबकि कार चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
घटना में गंभीर घायल सहसपुर के चांदपुर निवासी रमन (28 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी विकासनगर के भीमावाला निवासी अमित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके अतिरिक्त आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।