Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Sep, 2025 01:50 PM

चमोलीः उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। राज्य में कई सड़कें बंद है। इसी बीच ताजा मामला चमोली में से सामने आया है। जहां देर रात बारिश से तबाही मची है। इस दौरान एक मकान भरभराकर गिरा है। इसी के साथ ही कई घरों में...
चमोलीः उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। राज्य में कई सड़कें बंद है। इसी बीच ताजा मामला चमोली में से सामने आया है। जहां देर रात बारिश से तबाही मची है। इस दौरान एक मकान भरभराकर गिरा है। इसी के साथ ही कई घरों में मलबा घुसा है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात थराली के ग्राम पंचायत डूंगाखोली सकबाड़ा के भेसुणा तोक में भारी बारिश हुई। इस अतिवृष्टि की वजह से निवासी भेसुणा तोक जगतपाल पुत्र आलम सिंह का मकान पूरी तरह ध्वस्त हुआ है। इस दौरान मकान गिरने की आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।
वहीं, खिलाप सिंह और जय सिंह पुत्र माधो सिंह के घर में मलबा घुस आया। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।