Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Aug, 2025 01:37 PM

बाजपुरः उत्तराखंड में स्थित गांव बाजपुर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां घोंघा नदी में बाढ़ के चलते गांव निवासी पिता-पुत्र बह गए। इस घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने नदी में से पिता का शव बरामद किया। जबकि बेटे की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव बाजपुर में घोंघा नदी में हुई है। जहां शुक्रवार को गांव निवासी व्यक्ति अपने इकलौते बेटे के साथ खेत में गया था। यहां उसका बेटा पेड़ की नीचे नदी किनारे खड़ा था। इसी बीच किशोर का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी। वहीं, घोंघा नदी में बाढ़ से जलस्तर बढ़ा हुआ है। दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।
इस घटना की जानकारी पर गांव के तैराक युवकों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव नदी में से मिल गया है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन, उनके इकलौते बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
घटना में मृतक की पहचान अकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी गांव बाजपुर के रूप में हुई है। जबकि इनका इकलौता बेटा कामिल पुत्र अकील अहमद अब भी लापता है। बताया गया कि कामिल दिव्यांग है। वह पांच बहनों का एक ही भाई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।