पहाड़ों की रानी मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने धूमधाम से मनाई होली, पारंपरिक गीतों पर किया Dance

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Mar, 2025 11:18 AM

foreign tourists celebrated holi with great enthusiasm in mussoorie

मसूरीः पहाड़ों की रानी मसूरी में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने भी होली के पर्व का जमकर आनंद लिया। इस दौरान विदेशी पर्यटक जहां विभिन्न रंगों...

मसूरीः पहाड़ों की रानी मसूरी में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, मसूरी में विदेशी पर्यटकों ने भी होली के पर्व का जमकर आनंद लिया। इस दौरान विदेशी पर्यटक जहां विभिन्न रंगों में रंगे हुए दिखाई दिए। वहीं, पारंपरिक गीतों में भी जमकर डांस किया।

मसूरी घूमने आए विदेशियों ने होली पर्व पर जमकर किया आनंद
विदेशियों ने कहा कि वह मसूरी घूमने के लिए आए हुए थे। इसी बीच होली पर्व आने पर उन्होंने मसूरी में जमकर आनंद लिया। कहा कि होली के इस पर्व को उन्होंने बड़े उत्साह के साथ मनाया और काफी आनंद लिया। इसी के साथ ही कहा कि भारत के सभी पर्व अपने आप में अनोखे हैं और होली का पर्व तो रंगों के साथ-साथ उत्साह का पर्व है। वहीं, मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हर साल की भांति मसूरी में होली मिलन का कार्यक्रम करते हैं। इस बार भी मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मसूरी के सभी वर्गों के लोग एकत्रित हुए और होली का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाया व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

मसूरी में मिलजुल कर रहते है विभिन्न वर्गों एवं जाति के लोग
रजत अग्रवाल ने कहा कि मसूरी विभिन्न वर्गों जाति के लोगों का एक फूलों का गुलदस्ता है। इसमें सभी लोग आपस में मिल झुलकर रहकर भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जहां मसूरी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया है। वहीं, दूसरी ओर रमजान का पावन पर्व भी शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों ने एक दूसरे के पर्व का जमकर आनंद लिया और शुभकामनाएं दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!