राष्ट्रीय खेलों में अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, गोल्ड मैडल की हुई बरसात

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Feb, 2025 01:59 PM

excellent performance of women soldiers of almora police

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और खूब सोना बरसा है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार माडर्न पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और खूब सोना बरसा है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार माडर्न पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला कांस्टेबल ममता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई है। जबकि महिला कांस्टेबल मंजू ने एक स्वर्ण के साथ एक कांस्य पदक अर्जित किया है।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के अनुसार दोनों महिला जवान अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात हैं। कांस्टेबल ममता खाती ने माडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन प्रतियोगिता के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीता है तथा सक्षम सिंह की जोड़ी के मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता है। इसके अलावा ममता खाती, कांस्टेबल मोनिका और कांस्टेबल मंजू गोस्वामी की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त पेंटाथलॉन लेजर रन में महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने व्यक्तिगत स्पर्धा (इवेंट) में कांस्य पदक हासिल किया है।

वहीं,एसएसपी पींचा ने महिला कांस्टेबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!