Dehradun: दूल्हा देखकर भड़के दुल्हन के मामा, भरी बारात में शादी से किया इंकार;मचा हंगामा और फिर...

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Aug, 2025 01:43 PM

dehradun the bride s maternal uncle got angry after seeing the groom

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को दून निवासी एक व्यक्ति बारात लेकर यूपी पहुंचा। इस दौरान दूल्हे को देखकर दुल्हन के मामा भड़क उठे। बताया कि दुल्हा उनकी भांजी से उम्र में दोगुना बड़ा है। इसी वजह से...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को दून निवासी एक व्यक्ति बारात लेकर यूपी पहुंचा। इस दौरान दूल्हे को देखकर दुल्हन के मामा भड़क उठे। बताया कि दुल्हा उनकी भांजी से उम्र में दोगुना बड़ा है। इसी वजह से मामा ने भरी बारात में   शादी से मना कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देहरादून के खतौली में से सामने आया है। जहां निवासी एक व्यक्ति बारात लेकर मुजफ्फरनगर (यूपी) पहुंचा। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने अपना सेहरा हटाया। मौके पर मौजूद दुल्हन के मामा और अन्य परिजनों के होश उड़ गए। बताया कि दूल्हा उम्र में लड़की से दोगुना बड़ा है। इसके चलते दुल्हन के मामा ने जमकर हंगामा किया और यह शादी नहीं हो सकती की बात कही। जिस पर लड़के वालों का गुस्सा भी फूट गया। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत करवाया। बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी अपनी बेटी का रिश्ता उत्तराखंड के देहरादून में अकेला ही तय कर आया था। कोई भी अन्य रिश्तेदार लड़के से नहीं मिला था। दुल्हन के पिता को लड़के की उम्र की सच्चाई बताई गई थी। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। लड़की की शादी सहमति के साथ हुई। इसके बाद परिजनों ने बेटी की विदाई की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!