Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Aug, 2025 11:13 AM

देहरादूनः राजधानी देहरादून में शनिवार रात को भयानक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलटी है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि परिवार जन्मदिन की पार्टी कर घर लौट रहा था। तभी...
देहरादूनः राजधानी देहरादून में शनिवार रात को भयानक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलटी है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि परिवार जन्मदिन की पार्टी कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटेल नगर थानाक्षेत्र के सहारनपुर चौक के पास हुई है। जहां शनिवार को एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे। कार के पलटने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का घायल अवस्था में रेस्क्यू किया। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना में रामपुरम मुजफ्फरनगर निवासी जैनग, फैज, सामी और अहसान घायल हो गए। सभी घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया गया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।